Breaking Newsअन्य

41 पेटी शराब जब्ती मामले में विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में 41 पेटी अवैध शराब पकड़ने की पुलिस कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। पुलिस ने एक्सयूवी 500 वाहन से करीब 369 लीटर अवैध शराब जब्त कर कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि नाती राजा को फरार बताया गया है। पुलिस के अनुसार शराब और वाहन सहित करीब 6 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि 24 मई को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र राजा परमार कन्हैया यादव को अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शराब तस्करी के मामले में आरोपी बना दिया।

परिजनों ने भाजपा नेता अनिल उर्फ नीलू सोनी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस से मामला खत्म कराने के नाम पर उनसे 2 लाख रुपए लिए गए, लेकिन बाद में पता चला कि रकम पुलिस तक पहुंची ही नहीं। परिवार का दावा है कि कन्हैया यादव का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उसे साजिशन फंसाया गया है।

फिलहाल पुलिस इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बता रही है, जबकि परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Related posts

13 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में छतरपुर पुलिस को सफलता

khabarsamayper

छतरपुर एसपी अगम जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

मध्यप्रदेश ने वर्षों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल (पीकेसी) परियोजना से जुड़ी असहमतियों को राजस्थान के साथ संवाद

khabarsamayper

Leave a Comment