Breaking News

75 करोड़ की जमीन के लिए मालिक को मारकर खेत में गाड़ दिया

75 करोड़ की जमीन के लिए मालिक को मारकर खेत में गाड़ दिया

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में लालच की एक अनोखी घटना सामनेव आयी है जिसमे 22 जमीन पर एक पुलिस वाले ने फार्म हाउस मालिक को मारकर खेत में दफना दिया। घटना नर्मदापुरम थाना क्षेत्र की है सेमरी खुर्द गॉव के फार्म हाउस मालिक और पेशे से किसान प्रशांत पटेल 21 जून से लापता है जिनका शव 15 दिन बाद उन्ही के खेत में गड़ा हुआ मिला। इस घटना को अंजाम दिया है नर्मदापुरम थाना के हेड कांस्टेबल चेतन पाठक ने , अपने भांजे के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को जब इन पर शक हुआ तो पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया और इनसे पूछताछ की तो इन्होने सब उगल दिया। मामला 22 एकड़ की जमीन को लेकर है जिसकी रजिस्ट्री होनी थी कांस्टेबल इस जमीन में हिस्सेदारी मांग रहा था इस जमीन की कीमत 75 करोड़ रुपए है जिसपर आरोपियों की नियत बिगड़ गयी थी । आरोपी ने बताया की 21 जून को शाम को प्रशांत अपने घर से अपने फार्म हाउस पर आ गया था। सेमरी खुर्द का उसका ही दोस्त मयंक तिवारी और अपने मामा चेतन और संदीप कुशवाहा के साथ फार्म हाउस पंहुचा यह पर सबने मिलाकर पार्टी की इसी बीच सन्दीप ने रॉड उठा कर प्रशांत के सर पर दे मारी जिससे प्रशांय की मौके पर ही मौत हो गयी बाद में उन्होंने गड्डा खोदकर उसे वहीं गाड़ दिया और तीनो रात में ही भोपाल भाग गए।
आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर रखा गया है।
पैसा किसी का भी ईमान डगमगा सकता है और उसे कैसा भी गुनाह करने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल परी बाजार हेरिटेज फेस्टिवल के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे कहा बाजार महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का सार्थक प्रयास है।

khabarsamayper

भड़काऊ बयानों से माहौल खराब करने वाली भाजपा नेत्री के खिलाफ एकजुट हुए पत्रकार, एसपी को सौंपा ज्ञापन*

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से संवाद किया। शहडोल में 16 जनवरी को आयोजित हो रही रीजनल इन्वेस्टर्स मीट के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अब तक तीन लाख 75 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनसे लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल संभाग में भी अब तक 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। हमारे लिए 10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव अथवा एक करोड़ का , दोनों समान हैं। संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टर आगामी दो दिनों में स्टार्ट-अप के लिए नए उद्यमियों को तैयार करें। यह वर्ष प्रदेश में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इन्वेस्टर्स मीट से इसके लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेश के विकास के साथ-साथ हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। आप सबको मैं मकर संक्रांति की बधाई देता हूं। आज जलशक्ति योजना के तहत उज्जैन में जल संरक्षण के बड़े कार्य का शुभारंभ किया गया है। जल संरक्षण इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता और हम सबकी जिम्मेदारी है। हर गांव और खेत में पानी की सुविधा मिलने पर पूरा प्रदेश समृद्ध हो जाएगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह भी उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शहडोल और उमरिया जिले के उद्योगपति बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें शहडोल जिले के शारदा स्टील के उद्योगपती बी रामा राव, अल्ट्राटेक माइनिंग के सैय्यद कादिरी, एसएम प्राईमल प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रकाश रसतोगी, वाईएनए इंडस्ट्रीज बुढ़ार के सानउल्ला खान, जय कन्हैयालाल इंडस्ट्रीज के नवनीत सिंघानिया तथा दिव्याश्री इन्फ्रा सोलर सिस्टम एसेम्बली एण्ड इरेक्सन के उद्योगपति कमल बजोरिया शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उमरिया जिले के अग्रवाल स्टोन क्रेशर के उद्योगपति सहर्ष अग्रवाल, सदगुरू ट्रेडर्स के सुनील गुप्ता, एसएस इंटरप्राइजेज के सर्वज्ञ सोनी, ऋधान राइस मिल के राकेश सिंह तथा त्रिवेणी ट्रेडर्स के उद्योगपति कीर्ति कुमार सोनी शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अनूपपुर जिले के जेएमएस माइनिंग के उद्योगपति एस भट्टाचार्य, कमला राइस मिल के साहिल अग्रवाल, एमजी एग्रो इंडस्ट्रीज के अविनाश अग्रवाल, ओरिआईल्स प्राइवेट लिमिटेड के अवधेश मिश्रा तथा अरिंदम आर्गेनिक के उद्योगपति संजीत गुप्ता शामिल रहे।

khabarsamayper

Leave a Comment