राजनगर विधानसभा सुर्खियों में बनी हुई है मतदान से ठीक एक दिन पहले हुई यहाँ की एक घटना ने पूरे मध्य प्रदेश में हलचल मचा दी है
Breaking News

क्या है राजनगर में मौत पर चल रही यहाँ की राजनीती का सच कौन है

क्या है राजनगर में मौत पर चल रही यहाँ की राजनीती का सच कौन है

 

असली आरोपी ये हत्या है या हादसा , दुर्घटना है या सोची समझी साजिश जानेगे इस खास रिपोर्ट में
मतदान बाले दिन से ही छतरपुर जिले की है राजनगर विधानसभा सुर्खियों में बनी हुई है मतदान से ठीक एक दिन पहले हुई यहाँ की एक घटना ने पूरे मध्य प्रदेश में हलचल मचा दी है सबसे पहले जानते  की आखिर हुआ क्या था

राजनगर में कांग्रेस के प्रत्याशी है विक्रम सिंह उर्फ़ नातीराजा जो पिछले 15 सालो से राजनगर में विधायक है | और भाजपा के प्रत्याशी है अरविन्द पटेरिया दूसरी बार राजनगर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है
16 नवम्बर को एक घटना घटती है और नातीराजा के ड्राइवर जो की कांग्रेस के पार्षद भी थे सलमान खान उनकी इस घटना में मौत हो जाती है अब ये घटना कैसे हुई और सलमान की जान कैसे गयी इसकी किसी को सही जानकारी नहीं
17 नवम्बर को नातीराजा अपने लोगो के साथ थाने पहुंचते है और पुलिस में शिकायत करते है की 16 नवम्बर को उनपर जानलेवा हमला हुआ है और उनके पार्षद को जान से मार दिया गया है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरविन्द पटेरिया पर आरोप लगाया की उन्होंने मुझ पर हमला करवाया और मुझे जान से मारने की कोसिस और मेरे सलमान को मार दिया वो अरविन्द पटेरिया सहित 20 लोगो पर जबरन एफआईआर दर्ज करवाते है उन्होंने रो रो कर जो हड़कंप मचाया वो आप इस वीडियो में देख सकते है

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अरविन्द पटेरिया का एक वीडियो सामने आता है जिसमे वो नातीराजा के आरोपों को सिरे से नकारते है और उनपर मौत पर राजनीती करने और मनघडंत कहानी बनाकर उनपर आरोप लगाने को बुरी तरह से गलत बताते है जो आप इस वीडियो में देख सकते है

इस मौत पर राजनीती इतनी तेज हो गयी दो दिन तक युवक के मृत शरीर को मिटटी तक नसीब नहीं हुई इसके बाद ये मामला यही नहीं थमता राजनगर से निकलकर ये मामला भोपाल तक पहुँचता है और कमलनाथ ऐसी किसी भी घटना से इंकार करते है वो अपने व्यान मे कहते है कि राजनगर मे ऐसी कोई घटना नहीं घटी है
क्या कहा कमलनाथ ने सुनिए

इसके बाद दिग्विजय सिंह भी इस मामले में कूदे और चुनावी लाभ लेने के लिए उन्होने छतरपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया वो अपनी चुनावी रोटी सेकने मे इतने खो गये कि उन्होने आचार संहित की धज्जिया उड़ाते हुए अपने साथ साथ छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी , नातीराजा और कई कांग्रेस के बड़े नेताओ को भी शामिल किया उन्होने बिना परमिशन के टेंट लगाया भीड़ इकट्ठी की और धरना देकर हड़कंप मचाया जो आप वीडियो में साफ़ तोर पर देख सकते है

इसके बाद भाजपा के बड़े नेताओ का भी ध्यान इस ओर गया और उन्होंने भी कांग्रेस को आड़े हाथो लेना शुरू किया भोपाल में कांग्रेस के प्रत्याशी नातीराजा के खिलाफ भाजपा ने शिकायत की और इस मामले की निष्पक्ष जाँच करने के आदेश दिए भाजपा ने ये भी कहा की एक सड़क दुर्घटना में मरने बाले की मौत पर 20 लोगो पर एफआईआर दर्ज कैसे की जा सकती है इससे साफ पता चलता है कि
पुलिस पर दबाब बनाया गया है

इसके बाद बी डी शर्मा ने छतरपुर पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा और नातीराजा सहित 16 लोगो पर एफआईआर की उन्होंने कहा की नातीराजा ने खुद अपने पार्षद की हत्या की और अब उस पर गन्दी राजनीती कर रहे है उन्होंने अपनी ही गाड़ी से अपने ही कारकर्ता को कुचल कर मार दिया , भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया , दिग्विजय सिंह ने बिना सच जाने धरना दिया और आचार संहिता का उल्लघन किया सभी पर कार्यवाही होनी चाहिए
उन्होंने छतरपुर कलेक्टर को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करने के निर्देश दिए

कांग्रेस के नेताओ के लिए ये पहली बार नहीं है जब इस तरह कि किसी घटना पर गंदी राजनीति की गयी है। सोचने बाली बात ये है की राजनीती में लोग किस हद तक गिर रहे है ये खेल इतना गंदा है की एक इंसान की मौत से भी लोगो को कोई लेना देना नहीं है बल्कि उसे मुहरा बनाकर उस पर राजनीती की जा रही है

आप इस मामले में क्या सोचते है और आपकी क्या राय है हमे कमेंट में जरूर बताये

 

Related posts

थाना बिजावर में पुलिस कर्मियों को दिया गया CPR और BLS प्रशिक्षण — जीवन रक्षक तकनीकों की मिली जानकारी

khabarsamayper

‘व्हाइट कॉलर’ टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़—दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम

khabarsamayper

जिले में फसल अवशेष न जलाने के लिये विशेष जन जागरूकता अभियान जारी

khabarsamayper

Leave a Comment