Breaking News

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने गंगा दशहरा पर तालाब के घाट पर आरती की, जल संरक्षण की दिलाई शपथ —–

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने गंगा दशहरा पर तालाब के घाट पर आरती की, जल संरक्षण की दिलाई शपथ
—–
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में चंदला विधानसभा के ग्राम सरबई में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए। इस दौरान उज्जैन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav के उद्बोधन को लाइव सुना गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन एवं गंगा दशहरा के अवसर पर राज्य मंत्री श्री अहिरवार द्वारा बनिया तालाब घाट सरबई में आरती की गई। साथ ही सभी उपस्थितजनों को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली द्वारा कीर्तन का गायन किया गया।

Related posts

2000 के बाद 500 रुपये के नोट को वापस लेने की अटकलों पर RBI गवर्नर ने कही ये बात —

khabarsamayper

गोंडा: मुंडन संस्कार में डांस के दौरान भिड़ंत — चिप्स नहीं, मारपीट हुई लाठी-डंडे चले

khabarsamayper

मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना को और प्रभावी बनाने पर जोर, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment