Breaking News

ग्वालियर व चंबल संभाग में अब तक 72 हजार 676 से ज्यादा किसान पंजीयन करा चुके

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिये ग्वालियर व चंबल संभाग में अब तक 72 हजार 676 से ज्यादा किसान पंजीयन करा चुके हैं। जिन किसान भाईयों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनसे 31 मार्च तक पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ का उपार्जन खरीदी केन्द्रों पर 5 मई तक किया जायेगा।

समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की दर 2600 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जायेगा।

ग्वालियर संभाग में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की बिक्री के लिए ग्वालियर में 5 हजार 880, दतिया में 7 हजार 680, शिवपुरी में 8 हजार 662, गुना में 8 हजार 446 व अशोकनगर जिले में अब तक 12 हजार 557 किसान पंजीयन करा चुके हैं। इसी तरह चंबल संभाग के अंतर्गत भिंड जिले में 10 हजार 470, श्योपुर जिले में 11 हजार 157 व मुरैना जिले में अब तक 7 हजार 824 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Related posts

अनुसूचित जनजाति के युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिये मिलेगी आर्थिक मदद

khabarsamayper

बुरहानपुर को मिलेगा औद्योगिक विकास का नया आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ पटेल के हार की ओर बढ़ते कदम..साइकिल पर सवार हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता, आप का बड़ा खेमा उनके साथ

khabarsamayper

Leave a Comment