Breaking Newsअन्यराजनीतिविविधशिक्षा

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बहुदिव्यांग बालिकाओं के साथ साझा किए प्रेरणादायी पल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को राजभवन में आनंद सर्विस सोसायटी, इंदौर की मूकबधिर बहुदिव्यांग बालिकाओं से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं के साथ संवाद किया, उनके अनुभव सुने और सह-भोज में भाग लेकर उनके साथ प्रेरणादायी क्षण साझा किए।

राजभवन के जवाहर खंड में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने बालिकाओं को जीवन में निरंतर सीखते रहने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। शिक्षकों और मार्गदर्शकों के माध्यम से बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्होंने उनके संघर्षों और उपलब्धियों की जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एक प्रेरक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जो बहुदिव्यांग सुश्री गुरदीप कौर वासु के जीवन संघर्ष और सफलता पर आधारित थी। फिल्म ने सभी को गहराई से प्रभावित किया। राज्यपाल ने बालिकाओं को सुश्री गुरदीप के जीवन से प्रेरणा लेने और आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

बालिकाओं ने राजभवन परिसर का भ्रमण कर वहां के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जाना। उन्होंने विशेष रूप से आर्ट गैलरी के अनुभवों को सांकेतिक भाषा में साझा किया और राज्यपाल को आत्मीयता के साथ धन्यवाद प्रकट किया।

राज्यपाल श्री पटेल को इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा स्व-निर्मित कलाकृतियां और पेंटिंग्स भी भेंट की गईं। सुश्री दिव्या गोले, वैष्णवी और किरण विश्वकर्मा सहित अन्य बालिकाओं ने अपने हाथों से बनाई कला कृतियों के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए।

राज्यपाल ने इन कलाकृतियों की सराहना की और कहा कि ये बालिकाएं न केवल प्रेरणा का स्रोत हैं, बल्कि समाज को समर्पण और संकल्प की सच्ची मिसाल भी प्रस्तुत करती हैं।

इस भावपूर्ण कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, संस्था की सह-संस्थापक श्रीमती मोनिका पुरोहित, सचिव श्री ज्ञानेन्द्र पुरोहित, गुरदीप की माताजी श्रीमती सीमा मंजीत कौर, शिक्षिका श्रीमती मृणालिनी शर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

लग्जरी कार में 7 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ में एक साथ लगभग दो हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होने का आनंद अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सभी के मंगलमय और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण संस्कार गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें 7 फेरों से 7 वचनों को पूरा कर सात जन्मों तक बंधन में बंधते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में शामिल जोड़ों को विवाह और निकाह की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियों की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ में सामुहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में 11 जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से 49-49 हजार की राशि के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले के निवासियों को सौगात देते हुए कहा कि राणापुर क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निराकरण के लिए भांडाखेड़ा बैराज, नागन खेड़ी, गलती, छायण, झालरवा, बुदाशाला और कल्लीपुरा में बैराज बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध झाबुआ में मेडिकल कॉलेज भी बनाया जायेगा। झाबुआ के विकास के लिये सभी कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी वर्गों का विकास समाहित है। किसी भी वर्ग को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप सबका साथ लेकर सबका विकास किया जायेगा, जिसमें सबके प्रयास और सबका विश्वास शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण के लिये राशि प्रदान की जा रही है। किसानों का गेहूँ 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित किया जा रहा है। धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जा रहे हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी और लेपटॉप प्रदाय किये जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में बेटियों को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा कि झाबुआ में आयोजित लगभग 2000 जोड़ों के सामूहिक विवाह में सम्मिलित होकर मन आनंदित हो गया हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जिले के लिए सौभाग्य है कि इतना विशाल विवाह समारोह आयोजित हुआ और जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकर बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया। पारंपरिक रूप से स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री सुश्री भूरिया ने जनजातीय परम्परा के अनुरूप जनजातीय जैकेट “झूलड़ी” पहनाकर, साफा बांधकर एवं तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्यापूजन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत मोटी आई कैम्पैन, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गलसन माला, गुड्डा गुड्डी, तीर कमान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के अंतर्गत जिले में उत्पादित टमाटर एवं टमाटर से बने उत्पाद जैसे टमाटर पाउडर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री अन्न फसल एवं जैविक उत्पाद, नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा वेस्ट टु वेल्थ प्रोजेक्ट अंतर्गत तैयार किये गये डस्टबिन एवं गमले प्रदर्शित किये गये। सम्मेलन में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

khabarsamayper

एससीसी के अध्यक्ष (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने सितंबर 2024 में पिछली बैठक के बाद से हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला और रसायनों से जुड़े एपीटी पर एक अपडेट साझा किया

khabarsamayper

Leave a Comment