राजनीति

भोपाल में निःशुल्क शासकीय शव वाहन सेवा का शुभारंभ, 148 वाहन किए गए रवाना

भोपाल, 28 जुलाई 2025 — आज मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क शासकीय शव वाहन सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस सेवा के तहत राज्य के सभी जिलों को कुल 148 शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिनमें प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय वाले जिले को 4 वाहन तथा अन्य जिला चिकित्सालयों को 2 वाहन प्रदान किए गए हैं।

यह महत्वपूर्ण पहल विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनके स्वजन की अंतिम यात्रा को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहायक सिद्ध होगी। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना जुड़ेगी, बल्कि राज्य सरकार की सामाजिक न्याय और जनहित की प्रतिबद्धता भी परिलक्षित होती है।

सरकार का यह प्रयास अंतिम यात्रा को गरिमा और सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related posts

अब मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को मिलेगा 42% महगाई भत्ता

khabarsamayper

मध्यप्रदेश पटवारी की नई नियुक्तियां अब नहीं होगी

khabarsamayper

अर्चना सिंह के आंखों में आए आंसू जनता से मांगा समर्थन भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के मिले संकेत कावड़ यात्रा के समर्थन रैली के रूप में हुई परिवर्तित।

khabarsamayper

Leave a Comment