Breaking News

राजस्व एवं वन विभाग पट्टों का संयुक्त सीमांकन कराएं: कलेक्टर जैसवाल

राजस्व एवं वन विभाग पट्टों का संयुक्त सीमांकन कराएं: कलेक्टर जैसवाल

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न एजेण्डों की समीक्षा

📍 छतरपुर, बुधवार

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, डीएफओ श्री सर्वेश सोनवानी, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जल निगम, खनिज विभाग, एनएचएआई, एमपीबीडीसी, पीआईयू, पीडब्ल्यूडी, एनएच और एमपीआरडीसी के भूमि अर्जन, भूमि आबंटन एवं वन विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण पर चर्चा की गई।


🔎 वनभूमि पर अवैध कब्जों को लेकर सख्त हुए कलेक्टर

कलेक्टर श्री जैसवाल ने एसडीएम और एसडीओ फॉरेस्ट को निर्देश दिए कि वन भूमि पर बांटे गए सभी प्रकार के पट्टों का राजस्व एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त सीमांकन कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भूमि पर अवैध रूप से या गलत प्रक्रिया से पट्टे बांटे गए हैं, तो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुरूप उन पट्टों को निरस्त कर अतिक्रमण की कार्यवाही की जाए।


🚨 खनन माफिया पर कसेगा शिकंजा, पुलिस बल रहेगा तैनात: एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि वन क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और अतिक्रमण की गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में खनन माफिया या अतिक्रमणकारियों द्वारा आक्रमण की संभावना बनी रहती है, इसीलिए अतिक्रमण बेदखली एवं अवैध उत्खनन की कार्यवाही के दौरान शासकीय अधिकारियों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल मौके पर मौजूद रहेगा।


✅ प्रशासन और पुलिस के समन्वय से जिला स्तर पर अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
✅ जनहित के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।

Related posts

युवा शक्ति मिशन से सशक्त होगा युवा नेतृत्व, लिखेगा मध्यप्रदेश के स्वर्णिम विकास की इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

जमीन कब्जे के गुस्से में महिला ने जनपद सदस्य की कार में तोड़फोड़ की

khabarsamayper

धीरेंद्र शास्त्री एकांतवास पर जाएंगे शिवरंजनी तिवारी की आस होगी पूरी —

khabarsamayper

Leave a Comment