Breaking News

थाना सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध पटाखा विक्रय करते आरोपी को गिरफ्तार, ₹11,000 की आतिशबाजी सामग्री जप्त

छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार रिहायशी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री व भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आगे नया चंद्रपुरा रोड पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश गुप्ता पिता वंश गोपाल गुप्ता निवासी छत्रसाल नगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग ₹11,000 मूल्य की अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद कर भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related posts

मध्यप्रदेश मार्च 2027 तक पूरा करेगा जल जीवन मिशन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

khabarsamayper

इंदौर के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने सराहना, कहा- प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण में मिलने वाली सीख और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य अनुभवों का उपयोग प्रशासनिक जीवन की चुनौतियों के समाधान में करें।

khabarsamayper

Leave a Comment