Breaking Newsअन्य

मिर्जापुर: चुनार स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय कालका एक्सप्रेस की चपेट में आईं महिलाएं, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहे श्रद्धालु अचानक कालका एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
रेलवे के अनुसार अब तक 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस, रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन पहुंच गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है।
रेलवे इस दुर्घटना की जांच कर रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related posts

छतरपुर में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, 2 पर FIR

khabarsamayper

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन सदन भोपाल में राज्य स्टीयरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की

khabarsamayper

राज्यपाल ने एप्को की 13वीं साधारण सभा की बैठक को किया संबोधित

khabarsamayper

Leave a Comment