Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान”: छात्रावासों में जाकर महिला पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चल रहे “मुस्कान अभियान” के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी है। नवंबर माह में जिला पुलिस द्वारा नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन व छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। अब तक 7000 से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

आज महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव और महिला सुरक्षा शाखा की उपनिरीक्षक तबस्सुम खान ने छतरपुर मुख्यालय के शासकीय जूनियर एवं सीनियर छात्रावासों में जाकर छात्राओं से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाई गई, साथ ही पास्को अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और अन्य कानूनी प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Related posts

बजट 2024-25 में घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लक्ष्य पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है

khabarsamayper

मेरठ में दबंगई का वीडियो वायरल, सड़क पर करवाई माफी

khabarsamayper

छतरपुर में सूने मकान में चोरी, जेवर-नकदी के साथ भरा LPG सिलेंडर भी ले गए चोर

khabarsamayper

Leave a Comment