Breaking Newsअन्य

छतरपुर: जमीनी विवादों के समाधान हेतु ईशानगर थाना में विशेष शिविर आयोजित

छतरपुर जिले में जमीन संबंधी विवादों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में थाना ईशानगर में एक विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें तहसीलदार आकाश नीरज, थाना प्रभारी मनोज गोयल, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय पटवारियों ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।

शिविर में ग्रामीणों ने अपनी भूमि संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें से 20 मामलों में सुनवाई की गई।
इस दौरान पुलिस और राजस्व टीम ने कई महत्वपूर्ण विवादों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए।

शिविर में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

21 जून को रोजगार मेले का आयोजन होगा

khabarsamayper

शुजालपुर बनेगा शिक्षा और विकास का नया केंद्र, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कई बड़ी घोषणाएं

khabarsamayper

इंदौर के जल संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment