अन्य

छतरपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

छतरपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

छतरपुर। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ई-दक्ष केंद्र छतरपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की नई डिजिटल व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर शिवांशु कुमार और पप्पू प्रसाद ने जनगणना से जुड़े विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को Houselisting Mobile App, HLBC Web Portal App, Digital Layout Map, CMMS (Census Management and Monitoring System), DCHB Web Portal और DCHB Mobile App के संचालन का प्रशिक्षण दिया। साथ ही इन सॉफ्टवेयरों का प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी न हो।

कार्यक्रम में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी (एसडीएम), ग्रामीण चार्ज ऑफिसर (तहसीलदार), नायब तहसीलदार और अधीनस्थ अमला उपस्थित रहा। इसके अलावा जिला योजना अधिकारी, एनआईसी के डीआईओ, समस्त सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस तथा विभिन्न अनुभागों का तकनीकी अमला भी प्रशिक्षण में शामिल हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि जनगणना शुरू होने पर नागरिकों के लिए Self Enumeration Portal की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और आसान होगी।

जिला प्रशासन के अनुसार इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को नगरीय क्षेत्रों के चार्ज ऑफिसरों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा, ताकि जनगणना 2027 की तैयारियों को और मजबूत बनाया जा सके।

Related posts

रेवाड़ी में दिनदहाड़े बाइक आगजनी, बदमाशों ने रंगदारी की मांग की

khabarsamayper

वित्त मंत्री देवड़ा ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन: कहा- सरकार के विकास कार्यों को गिनाने की आवश्यकता नहीं

Admin

छतरपुर में पांच दिवसीय यातायात समर कैंप का समापन, 200 बच्चों ने सीखे रोड सेफ्टी के नियम

khabarsamayper

Leave a Comment