Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में ‘फर्जी गोलीकांड’ का खुलासा, खुद को गोली मारकर दुश्मनों को फंसाने की साजिश

Gwalior पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूरी घटना फर्जी निकली। फरियादी ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद ही अपने ऊपर गोली चलाई थी।

यह मामला 4 फरवरी 2026 को बन्हेरी गांव आरोन का है, जहां पहले पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लेकिन जांच के दौरान कहानी में कई संदेह सामने आए। पुलिस ने फरियादी और उसके दो साथियों के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन का विश्लेषण किया, जिससे सच्चाई सामने आ गई।

पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर साजिश रची और खुद को गोली मारकर झूठा केस दर्ज कराया था। पुलिस ने फरियादी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से कट्टा व चला हुआ कारतूस बरामद किया है।

Related posts

ईदुज्जुहा पर्व को लेकर छतरपुर पुलिस अलर्ट, थाना परिसरों में हुई शांति समिति की बैठकें

khabarsamayper

छतरपुर में मासूम की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम

khabarsamayper

सीबीडीटी ने करदाताओं को शेड्यूल फॉरेन एसेट्स को ठीक से भरने और आईटीआर में विदेशी स्रोतों से आय की जानकारी देने में मदद हेतु आकलन वर्ष 2024-25 के लिए अनुपालन-सह-जागरूकता अभियान शुरू किया

khabarsamayper

Leave a Comment