बडी_खबर सनकी शराबी बेटे ने पिता की कर दी निर्मम हत्या मौके पर भारी पुलिस बल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल….
ईशानगर थाना क्षेत्र के पनोठा गांव के रगुनिया पुरवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां पंचू कुशवाहा (70 वर्ष) की उनके ही बेटे ने हत्या कर दी” बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है’ मृतक पंचू कुशवाहा खेत में लहसुन उखाड़ रहे थेइसी दौरान उनका बेटा रामकृपाल कुशवाहा उर्फ गुल्लू खेत पर पहुंचा, जो रात से घर से लापता था….
पिता ने बेटे को काम करने के लिए कहा, इसी बात पर गुस्साए बेटे ने खेत में पड़े डंडे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही पिता की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बिजावर एसडीओपी अजय रिठौरिया, मातगुआ थाना प्रभारी अंकुर चौबे, ईशानगर थाना प्रभारी मनोज गोयल सहित एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
