Breaking Newsअन्य

बड़ा मलहरा के थानों-चौकियों का IG इरशाद वली ने किया निरीक्षण! अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली ने छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा अनुभाग अंतर्गत थाना और चौकियों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आपराधिक आंकड़ों, लंबित मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के साथ थाना भवन, हवालात और परिसर का निरीक्षण किया। IG ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत लगातार कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। भ्रमण के दौरान SP रजत सकलेचा सहित संबंधित अधिकारी और थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 11 अप्रैल को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस और SBI ने उत्कृष्ट विद्यालय में कराया साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 200 विद्यार्थियों को दी सुरक्षा जानकारी

khabarsamayper

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, बोले— खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

khabarsamayper

Leave a Comment