Breaking Newsअन्य

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुलगंज में प्राचीन बावड़ी पर श्रमदान, विधायक बिजावर ने चलाया फावड़ा

प्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छतरपुर जिले में जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत बिजावर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलगंज में राधा रमण मंदिर स्थित प्राचीन बावड़ी के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विधायक ने स्वयं फावड़ा उठाकर बावड़ी परिसर में जमा गंदगी और मलबा साफ किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। विधायक ने कहा कि जल स्रोत हमारी धरोहर हैं और उनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related posts

नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेलने वाली मुख्य आरोपी संतोषी को 10 साल, सह आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास

khabarsamayper

सुरक्षा बलों को मणिपुर में व्यवस्था और शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश

khabarsamayper

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस परेड – 2025 में मध्यप्रदेश पुलिस की गौरवपूर्ण भागीदारी 🚔

khabarsamayper

Leave a Comment