Breaking Newsअन्य

लाल पहाड़ी के पास युवक गिरफ्तार, 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस बरामद

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी पठा, थाना लवकुश नगर पुलिस ने देहात भ्रमण के दौरान ग्राम दौनी-भितरिया रोड स्थित लाल पहाड़ी के पास एक आरोपी को 315 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को अवैध हथियार की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। संदेही पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार अहिरवार निवासी ग्राम दौनी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts

थाना मातगुवां ने किया सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा, 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार लूटा गया मशरूका करीब सवा 2 किलो के चांदी के जेवरात कीमती पौने दो लाख रुपये बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल की गई जप्त

khabarsamayper

100 मीटर दूर पानी की लाइन, फिर भी बूंद-बूंद को तरसे लोग! बजरंगनगर कॉलोनी में जल संकट गहराया

khabarsamayper

छतरपुर में “न्याय पथ अभियान” की बड़ी सफलता — हरिओम शुक्ला हत्याकांड का ₹10,000 इनामी 28वां आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment