Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस में चयनित 7 नवआरक्षकों को मिले नियुक्ति प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2025 के अंतर्गत चयनित 7 नवआरक्षकों को मेडिकल परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी नवआरक्षक पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता बनाए रखते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया था। छतरपुर जिला पुलिस बल के लिए कुल 181 उम्मीदवार आवंटित किए गए हैं।

Related posts

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा द इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज की सौगात

khabarsamayper

दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुँचा

khabarsamayper

Leave a Comment