Breaking Newsअन्य

छतरपुर में मासूम की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम

छतरपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 6 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा उसकी मां सहन नहीं कर सकी और कुछ ही समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मासूम की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां की हालत भी बिगड़ गई और उनकी भी जान चली गई।

एक साथ मां-बेटे की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग और परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

khabarsamayper

भू माफियाओं ने बगौता छेत्र मैं स्थित शासकीय जमीन को निजी दर्शाकर कर डाली प्लाटिंग प्रशासन बिलकुल शांत —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश इंदौर जैसा बने, यही हमारी सोच है।

khabarsamayper

Leave a Comment