Breaking Newsअन्य

सागर में महिला का खून से लथपथ शव मिला, सुसाइड नोट मिलने से मामला उलझा

मध्यप्रदेश के सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल नगर में एक 35 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनाली पटेल के रूप में हुई है, जिसका शव किराए के मकान के किचन में खून से लथपथ हालत में मिला।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शनिवार रात सुंदर पटेल ने दी, जो मृतका के साथ रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर आत्महत्या करने का उल्लेख बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में महिला के हाथ-पैर पर कांच से कटने के निशान मिले हैं, जबकि सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से एक रस्सी भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोनाली पटेल करीब डेढ़ वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर भानेज दामाद सुंदर पटेल के साथ रहने लगी थी। वहीं मृतका के पति ने पूरे मामले में हत्या की आशंका जताते हुए सुंदर पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related posts

देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन तैयार, आज सूरत में PM मोदी करेंगे निरीक्षण

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस का आयोजन 10 दिसम्बर, 2024 को प्रात: 11 बजे से आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में होगा

khabarsamayper

छतरपुर में “मुस्कान अभियान” — 2 हफ्तों में 11 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक

khabarsamayper

Leave a Comment