Breaking Newsअन्य

सीधी में TI पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी-हंसिए से वार कर किया लहूलुहान

सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में चक्काजाम खुलवाने पहुंचे थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर प्रदर्शनकारियों ने कुल्हाड़ी और हंसिए से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल TI के सिर में 12 टांके आए हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरा में सोमवार को कानून-व्यवस्था संभालने पहुंचे थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर प्रदर्शनकारियों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक कुल्हाड़ी (टांगी) और हंसिए जैसे धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार थाना प्रभारी के सिर में 12 टांके लगाए गए हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। पांच थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने इस मामले में दिनेश पटेल उर्फ गुंठी, सुनील पटेल, विनय पटेल, प्रीतम पटेल और रितेश उर्फ सिंटू पटेल सहित कई आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

छतरपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

khabarsamayper

इंदौर मेट्रो का नया सफर शुरू, गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक आज से कमर्शियल रन

khabarsamayper

आज हम आपको एक महत्वपूर्ण खबर से अवगत कराने जा रहे हैं। एमपी नगर थाने में बुधवार को भिक्षावृत्ति (भीख मांगने और देने) के खिलाफ पहली बार एफआईआर दर्ज की गई है।

khabarsamayper

Leave a Comment