Breaking Newsअन्य

बक्सवाहा में चरनोई भूमि पर कब्जे और हजारों पेड़ों की कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

छतरपुर जिले की बक्सवाहा तहसील के ग्राम आमकुआ में शासकीय चरनोई भूमि पर कथित अतिक्रमण और बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम सुनवाहा के ग्रामीणों ने तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पशुओं की चराई के लिए आरक्षित शासकीय चरनोई भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि भूमि को कब्जे योग्य बनाने के उद्देश्य से वहां खड़े सागौन, तेंदू और सेजा प्रजाति के पेड़ों को काट दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग 1000 सागौन, 100 तेंदू और 200 से अधिक सेजा के पेड़ों की कटाई की गई है, जिससे क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि भूमि पर आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया गया।

ज्ञापन में संबंधित खसरा नंबरों का उल्लेख करते हुए राजस्व एवं वन विभाग से संयुक्त जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चरनोई भूमि और वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध मे सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है

khabarsamayper

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने “शक्ति दीदी” के रूप में जिला प्रशासन ने की है यह पहल

khabarsamayper

Leave a Comment