Breaking Newsअन्य

तिल की फसल जोतकर जमीन पर कब्जे का आरोप, महिला ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर जिले की गौरिहार तहसील के ग्राम गहवरा निवासी केशकली अहिरवार ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपनी कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसकी नाम दर्ज भूमि पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर तिल की बोई गई फसल को जोतकर नष्ट कर दिया और अब वहां पिलर खोदकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले तहसीलदार और थाना गौरिहार में भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटाने और आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

काँग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन पर लगाए अव्यवस्था के आरोप —

khabarsamayper

युवक पर गिरी मकान की दीवार:मलबे में दबने से बुरी तरह घायल हुआ, जिला अस्पताल रेफर —

khabarsamayper

एसपी रजत सकलेचा ने किया बमीठा थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिए निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment