Breaking Newsअन्य

छतरपुर में चोरी की 4 वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 3 लाख की संपत्ति बरामद

छतरपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की 4 घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी समेत करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सिविल लाइन क्षेत्र की 3 और कोतवाली क्षेत्र की 1 चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख आजाद और राकेश उर्फ राका अनुरागी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पहले से कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं।

पुलिस ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पानी से ही जिंदगानी है। हम सभी को जल की बूंद-बूंद बचाने की जरूरत है

khabarsamayper

लवकुशनगर नगर परिषद को सीएम हेल्पलाइन निराकरण में ए ग्रेड, 100% वेटेज स्कोर हासिल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है।

khabarsamayper

Leave a Comment