Breaking Newsअन्य

चेकिंग में दो नाली देशी कट्टा मिला, पूछताछ में खुला अर्टिगा चोरी का राज! 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹13 लाख की कार बरामद

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने कड़ा की बरिया मोहल्ले से चोरी हुई अर्टिगा कार के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महोबा ब्रिज हाईवे के पास चेकिंग के दौरान पुष्पेंद्र जोशी को रोका गया, जिसकी तलाशी में 315 बोर का दो नाली देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अर्टिगा चोरी की घटना में पुष्पेंद्र जोशी के साथ भूरे खान और शमशेर खान की संलिप्तता सामने आई। तीनों को गिरफ्तार कर चोरी की गई करीब ₹13 लाख कीमत की अर्टिगा कार बरामद की गई है। अवैध हथियार को लेकर अलग से आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

बिजावर सीईओ अंजना नागर की उदासीनता का खामियाजा भोग रहे सचिव

khabarsamayper

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राज्य सभा के सभापति के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

पति को गोद मे लेकर छतरपुर के कलेक्ट्रेट पहुंची पत्नी

khabarsamayper

Leave a Comment