इंदौर के नंदबाग में वार्ड 16 बूथ की BJP अध्यक्ष रिंकू उर्फ दीक्षा और उनके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। शनिवार देर रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, मामले में विजय, राहुल शर्मा और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
