Breaking Newsअन्य

घुवारा में 54 लीटर अवैध शराब पकड़ी, बाइक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र में घुवारा चौकी पुलिस ने ग्राम कुटोरा के पास कार्रवाई करते हुए 54 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिलने पर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस को देखकर शराब फेंककर भागने की कोशिश कर रहे दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने 6 पेटी शराब और परिवहन में इस्तेमाल हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक, कुल करीब ₹50 हजार की सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरत सिंह लोधी और सुकलाल उर्फ गूगलू कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related posts

‘न्याय पथ अभियान’ में सफलता: 7 साल पुराने अवैध हथियार के दो मामलों का वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को अपना प्राणनाथ बताने वाली ये ऍम बी बी एस की छात्रा बोली 16 जून का करे इंतजार —

khabarsamayper

बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment