Breaking Newsअन्य

10 साल पुरानी लूट के 2 केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक पहुंची छतरपुर पुलिस

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2016 में गर्ल्स स्कूल और इलाहाबाद बैंक के पास हुई लूट के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे बबलू उर्फ चंद्रभान कंजर और पप्पू कंजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बबलू को महाराष्ट्र के नवी मुंबई सेक्टर-12 से, जबकि पप्पू को अनूपपुर, शहडोल सहित अन्य स्थानों पर तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों चोरी-लूट के करीब 10 अपराधों में लिप्त हैं और गोवा तथा उत्तर प्रदेश के ललितपुर में भी वांछित हैं। संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय किया जा रहा है।

Related posts

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह बिल निश्चित ही डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर वक्फ संपत्तियों में होने वाली वित्तीय गड़बड़ियों और अवैध कब्जों पर लगाम

khabarsamayper

पंचमढ़ी नगर के नजूल क्षेत्र को पंचमढ़ी अभयारण्य क्षेत्र से बाहर कर राजस्व नजूल घोषित करने की स्वीकृति

khabarsamayper

Leave a Comment