Breaking Newsअन्य

CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज, सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुके; खुद चुकाए पैसे

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। मंडला से डुमना एयरपोर्ट जाते समय उन्होंने बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे अग्रवाल होटल पर काफिला रुकवाया और बैठकर चाय पी। उन्होंने दुकान संचालक से बातचीत की और चाय के पैसे भी खुद चुकाए। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सन राइज फैमिली ढाबे पर भी रुका, जहां सास-बहू द्वारा संचालित ढाबे पर उन्होंने चाय पी और परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देने वाले युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया।

Related posts

कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, बैंकों को लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश

khabarsamayper

सिलगांव स्कूल में पटाखा बम फटा, दो बच्चे घायल; शिक्षा विभाग हरकत में

khabarsamayper

ग्वालियर के 23 सरकारी अस्पतालों में एक साथ लगाई गई एचआरपी क्लीनिक

khabarsamayper

Leave a Comment