छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित 5 लोगों के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कुल ₹2.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। अंबिका प्रसाद अहिरवार को ₹20 हजार, रेखा को ₹65 हजार, लखन कुडेरिया को ₹75 हजार, सुंदर लाल कोरी को ₹50 हजार और कारण सिंह दीक्षित को ₹20 हजार की सहायता राशि मंजूर हुई है।
