Breaking Newsअन्य

छतरपुर के नगर पालिका प्रांगण में 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

छतरपुर के नगर पालिका प्रांगण में 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वाभिमान पर्व क्विज में दिए गए पुरस्कारों के प्रमाण पत्र सौंपे। प्रथम पुरस्कार विजेता जसवंत सिंह को ट्रैक्टर के लिए ₹7.26 लाख, देवेंद्र लोधी को बुलेट के लिए ₹1.68 लाख और अरविंद कुशवाहा को ई-स्कूटी के लिए ₹1.20 लाख की राशि मिली। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत तीन विद्यार्थियों को 1-1 लाख रुपये के पुरस्कार दिए गए। स्वयं सहायता समूहों के मृदाशिल्प, हैंडलूम और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को खास बनाया।

Related posts

छतरपुर: पुलिस कर्मियों को CPR/BLS का प्रशिक्षण, आपातकाल में बढ़ेगी तत्परता

khabarsamayper

नायक्करपट्टी टंगस्टन ब्लॉक में पर्यावरण सुरक्षा मानकों का पालन होगा

khabarsamayper

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि अध्ययन, अध्यापन और ध्यान करना जीवन के लिए अनिवार्य है। महाकुम्भ में ‘एकात्म धाम मंडपम्’ पहुँचे श्री श्री रविशंकर, अद्वैत लोक‘ प्रदर्शनी का किया अवलोकन

khabarsamayper

Leave a Comment