छतरपुर कोतवाली पुलिस ने झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। बुंदेलखंड रेस्टोरेंट के पास एक हुंडई वरना कार से 46 पैकेटों में भरा 40 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये और कार सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने धीरेंद्र नायक और जयपाल सिंह परमार को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
