Category : Breaking News

Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से संवाद किया। शहडोल में 16 जनवरी को आयोजित हो रही रीजनल इन्वेस्टर्स मीट के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अब तक तीन लाख 75 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनसे लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल संभाग में भी अब तक 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। हमारे लिए 10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव अथवा एक करोड़ का , दोनों समान हैं। संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टर आगामी दो दिनों में स्टार्ट-अप के लिए नए उद्यमियों को तैयार करें। यह वर्ष प्रदेश में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इन्वेस्टर्स मीट से इसके लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेश के विकास के साथ-साथ हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। आप सबको मैं मकर संक्रांति की बधाई देता हूं। आज जलशक्ति योजना के तहत उज्जैन में जल संरक्षण के बड़े कार्य का शुभारंभ किया गया है। जल संरक्षण इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता और हम सबकी जिम्मेदारी है। हर गांव और खेत में पानी की सुविधा मिलने पर पूरा प्रदेश समृद्ध हो जाएगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह भी उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शहडोल और उमरिया जिले के उद्योगपति बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें शहडोल जिले के शारदा स्टील के उद्योगपती बी रामा राव, अल्ट्राटेक माइनिंग के सैय्यद कादिरी, एसएम प्राईमल प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रकाश रसतोगी, वाईएनए इंडस्ट्रीज बुढ़ार के सानउल्ला खान, जय कन्हैयालाल इंडस्ट्रीज के नवनीत सिंघानिया तथा दिव्याश्री इन्फ्रा सोलर सिस्टम एसेम्बली एण्ड इरेक्सन के उद्योगपति कमल बजोरिया शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उमरिया जिले के अग्रवाल स्टोन क्रेशर के उद्योगपति सहर्ष अग्रवाल, सदगुरू ट्रेडर्स के सुनील गुप्ता, एसएस इंटरप्राइजेज के सर्वज्ञ सोनी, ऋधान राइस मिल के राकेश सिंह तथा त्रिवेणी ट्रेडर्स के उद्योगपति कीर्ति कुमार सोनी शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अनूपपुर जिले के जेएमएस माइनिंग के उद्योगपति एस भट्टाचार्य, कमला राइस मिल के साहिल अग्रवाल, एमजी एग्रो इंडस्ट्रीज के अविनाश अग्रवाल, ओरिआईल्स प्राइवेट लिमिटेड के अवधेश मिश्रा तथा अरिंदम आर्गेनिक के उद्योगपति संजीत गुप्ता शामिल रहे।

khabarsamayper
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।  तक तीन लाख 75 हजार करोड़ से अधिक...
Breaking News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

khabarsamayper
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। टी.बी. एसोसिएशन, रोग अभियान...
Breaking News

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नगरपरिषद हरपालपुर के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अधिकारियों की बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

khabarsamayper
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नगरपरिषद हरपालपुर के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अधिकारियों की बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं...
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हिंदी दिवस, सांस्कृतिक पहचान और गौरव की प्रतीक हिंदी भाषा के वैश्विक जय घोष के विचारों को आत्मसात करने का दिन है 

khabarsamayper
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हिंदी दिवस, सांस्कृतिक पहचान और गौरव की प्रतीक हिंदी भाषा के वैश्विक जय घोष के विचारों...
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है

khabarsamayper
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने...
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय सभागृह नेहरू नगर भोपाल में 10 जनवरी को प्रात: 11 बजे वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट का शुभारंभ होगा

khabarsamayper
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय सभागृह नेहरू नगर भोपाल में 10 जनवरी को प्रात: 11 बजे वानिकी सम्मेलन...
Breaking News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने सेवा काल में आम जनों के प्रति हमेशा आत्मीयता का भाव रखे

khabarsamayper
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने सेवा काल में आम जनों के प्रति हमेशा आत्मीयता का भाव रखे । गरीब, वंचित और...
Breaking News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय कल्याण कार्यक्रम क्रियान्वयन में अन्त्योदय का लक्ष्य रहें

khabarsamayper
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय कल्याण कार्यक्रम क्रियान्वयन में अन्त्योदय का लक्ष्य रहें । जनजातीय समुदाय की सबसे पिछड़ी जनजाति, उसमें सबसे पिछड़े परिवार...
Breaking News

पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध मे सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है

khabarsamayper
पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध मे सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि जिला नर्मदापुरम से रैक द्वारा जिले को प्राप्त 2600...
Breaking News

म.प्र.विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार जिला छतरपुर के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण

khabarsamayper
म.प्र.विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार जिला छतरपुर के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय विधुत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन...