मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश ‘पावर कट से पावर सरप्लस’ राज्य बना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 32 हजार मेगावाट ऊर्जा क्षमता है, जिसमें करीब 30 प्रतिशत हिस्सा क्लीन एनर्जी का है। मुख्यमंत्री ने नवकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण को पर्यावरण और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान ‘Salient Power Statistics वर्ष 2024-25 से 2025-26’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
