मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। चर्चा के दौरान स्वामित्व योजना में आवश्यक न्यायिक संरक्षण और पटवारियों की भूमिका पर बात हुई। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आवश्यक आदेश जारी करने की बात कही है। इस दौरान पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने योजना से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा से करने का भरोसा भी दिलाया।
