Breaking Newsअन्य

HPV वैक्सीनेशन पर फोकस: पार्थ जैसवाल के निर्देश—8-9 अप्रैल को स्कूलों में विशेष कैंप

छतरपुर में 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान सभी स्कूलों में 8 और 9 अप्रैल 2026 को विशेष टीकाकरण कैंप लगाने के निर्देश दिए। प्रत्येक टीम को 100 बालिकाओं का लक्ष्य दिया गया है और दो-दो ANM की टीम तैनात करने को कहा गया है।

उन्होंने प्राचार्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ अधिक से अधिक बालिकाओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए। निजी स्कूलों में भी कैंप आयोजित करने को कहा गया है।

बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 301 चिन्हित गांवों में तेजी से स्क्रीनिंग और एक्स-रे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 100 दिनों के भीतर स्क्रीनिंग पूरी कर मरीजों की पहचान कर उपचार शुरू किया जाए।

साथ ही चेतावनी दी गई कि जो सीएचओ निःक्षय आईडी नहीं बना रहे हैं या ऑनलाइन एंट्री नहीं कर रहे हैं, उनका मानदेय रोका जाएगा।

ऑनलाइन एंट्री को लेकर भी सख्ती दिखाते हुए मेडलेपार पोर्टल पर 100% एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

दिल्ली: महरौली और नांगलोई एनकाउंटर में 3 बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

khabarsamayper

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये बनाए गए खरीदी केन्द्रों पर किसान भाईयों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत हो रहा है।

khabarsamayper

छतरपुर में सनसनीखेज खुलासा: आत्महत्या का रूप देकर की गई हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment