भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के 27 प्रशिक्षणार्थियों से मंत्रालय में मुलाकात की। इन युवाओं को गल्फ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए सफल करियर और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। युवाओं ने अपने तकनीकी प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और विदेश में रोजगार पाने के अनुभव भी साझा किए। इस दौरान कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल मौजूद रहे।
