Breaking Newsअन्य

SP ऑफिस के बाहर युवक ने काटी हाथ की नस, पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

छतरपुर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित रूप से अपने हाथ की नस काट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान शिव प्रताप सिंह राजपूत, निवासी हरपालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी मामले को लेकर आवेदन देने एसपी कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी और संबंधित थाना प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और युवक की स्थिति की जानकारी ली। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक की हालत सामान्य है और वह पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Related posts

जिला चिकित्सालय छतरपुर में एनक्वास एवं कायाकल्प असेसमेंट संपन्न

khabarsamayper

जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ का वितरण

khabarsamayper

दो दिवसीय सावन मेला एवं प्रदर्शनी का शहर के शहनाई गार्डन में किया गया आयोजन।

khabarsamayper

Leave a Comment