Breaking Newsअन्य

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर बोले सीएम मोहन यादव— मध्यप्रदेश में जल्द 1000 के पार होगा बाघों का कुनबा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना सदैव रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में बाघ, चीता, घड़ियाल, हाथी और जंगली भैंस सहित कई वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 की गणना में प्रदेश में 785 बाघ दर्ज किए गए थे और अगली गणना में यह संख्या 1000 से अधिक होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा मिली है, जिसके चलते प्रदेश आज टाइगर स्टेट के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर रहा है।

Related posts

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने वाले ऐसे शेष हितग्राही 30 अप्रैल तक ई-केवायसी अवश्य करवा लें अन्यथा उन्हें राशन मिलने में कठिनाई आयेगी।

khabarsamayper

रीवा के कुलगुरू के पद पर डॉ. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया को नियुक्त किया है।

khabarsamayper

बलराम जयंती पर किसानों को मिलेगा तोहफ़ा

khabarsamayper

Leave a Comment