Weather Today

अवैध उत्खनन पर कार्रवाई कलेक्टर ने 4 अनावेदकों पर ₹1.61 लाख से अधिक की पेनाल्टी लगाई

अवैध उत्खनन पर कार्रवाई

कलेक्टर ने 4 अनावेदकों पर ₹1.61 लाख से अधिक की पेनाल्टी लगाई

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने पर 4 अनावेदकों पर कुल ₹1,61,063 की पेनाल्टी अधिरोपित की है। यह कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा दर्ज प्रकरणों और प्रतिवेदन के आधार पर की गई।

जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि संबंधित वाहन (ट्रैक्टर) अवैध खनिज परिवहन में पकड़े गए थे, जिन्हें जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरणों में नोटिस जारी होने के बाद अनावेदकों ने बिना ई-टीपी खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने की बात स्वीकार की।

कलेक्टर द्वारा पेनाल्टी की राशि जमा कराने के आदेश दिए गए, जिसके उपरांत विभाग ने अर्थदंड वसूल कर वाहनों को मुक्त करने की कार्रवाई की।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कई कारकों का परिणाम है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस बेहद कठिन परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निभाती है, इसलिए उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद सतना, रीवा, सीधी और भोपाल में भारी बारिश का अनुमान

khabarsamayper

Leave a Comment