Breaking Newsअन्य

आंगन से मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का संदेश—हर बच्चे और मां का पोषण हो सुनिश्चित

छतरपुर के मातगुवां क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन से मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चार आंगनवाड़ी केंद्रों के संयुक्त स्वास्थ्य शिविर में 31 बच्चों और 17 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। केंद्रीय मंत्री ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को उचित पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, बच्चों के वजन की नियमित निगरानी और जरूरत पड़ने पर एनआरसी रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।

Related posts

लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा, महिला ने पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों को जड़े थप्पड़

khabarsamayper

छतरपुर में हादसे में 2 महिलाओं की मौत: बमीठा में पानी के टैंक में गिरी गर्भवती महिला, बिजावर में नवविवाहिता कुएं में गिरी

Admin

आईटीआई फिटर ट्रेड में प्रीति को मिला प्लेसमेंट अब घर की जिम्मेदारियों के साथ सपनों को कर रहीं पूरा

khabarsamayper

Leave a Comment