Breaking Newsअन्य

इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल, 14 वर्षीय किशोर पर डंडे से पिटाई का आरोप

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक वृद्धाश्रम से बुजुर्ग महिलाओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक करीब 14 वर्षीय किशोर बुजुर्ग महिलाओं को डंडे से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास स्थित महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाणगंगा थाना पुलिस ने वृद्धाश्रम की संचालिका को थाने बुलाकर पूछताछ की और समझाइश देकर छोड़ दिया। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Related posts

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर छतरपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

khabarsamayper

रात 12 बजे तेज डीजे पर कार्रवाई: सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल डीजे और मॉडिफाइड बोलेरो की जप्ती

khabarsamayper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर दौरा: महाकाल के दर्शन और दीक्षांत समारोह में भागीदारी

khabarsamayper

Leave a Comment