Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने गौरिहार जनपद क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा की

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने गौरिहार जनपद क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा की
शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सिंगारपुर के सचिव निलंबित
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यों और सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ छतरपुर श्रीमती तपस्या परिहार द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत गौरिहार के विकास योजनाओं की योजना वार समीक्षा की गई। मनरेगा योजना के तहत ए.बी.पी.एस का कार्य शत् प्रतिशत कराने, खेत तालाब के अपूर्ण कार्य 15 दिवस में पूर्ण कराने, गौशाला ग्राम पंचायत निधौली एवं दादूताल का कार्य 03 दिवस में पूर्ण कराने, जियोटेग हेतु लंबित कार्यों की शत् प्रतिशत जियोटेग कराने, लेबर नियोजन लेबर बजट अनुसार 31 मई तक पूर्ण किये जाने, एस.बी.एम योजना के तहत व्यक्तिगत शौचालय हेतु लंबित आवेदन पत्रो का शत् प्रतिशत सत्यापन एवं सी.एस.सी, कचरा संग्रहण केन्द्रों का कार्य 15 दिवस में पूर्ण कराने, पूर्व सें निर्मित नाडिप टाको में कम्पोस्ट खाद्य बनाने एवं ग्राम पंचायत के मुख्य रास्तो की सफाई एवं नालियो की सफाई 15 दिवस में कराने, हेतु निर्देशित किया गया है। करारोपण (सम्पति कर, जल कर, स्वच्छता कर वृति कर) की कार्यवाही हेतु सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायको को निर्देशित किया गया है। साथ ही अपूर्ण आवास को 15 दिवस में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। अपूर्ण ऑगनवाडी भवन कार्य 15 जून तक पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत सिंगारपुर के कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि ग्राम पंचायत के सचिव श्री संदीप त्रिपाठी द्वारा कार्यों में लापरवाही की गई है। जिससे विभिन्न योजनाओं की प्रगति न्यून है, शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण ग्राम पंचायत सचिव श्री संदीप त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रसेन सिंह, श्री गोविन्द सिंह राजावत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गौरिहार एवं सहायक यंत्री, बी.सी.आवास.बी.सी एस. बी.एम, उपयंत्री, पी.सी.ओ. एवं समस्त सचिव एवं जीआरएस उपस्थित रहें एवं बैठक पश्चात ग्राम पंचायत बहादुरपुर एवं सरवई के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ऑर्गन डोनेशन कार रैली को हरी झंडी दिखाकर राजभवन से रवाना किया।

khabarsamayper

छतरपुर – दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई माह के मासूम बच्चे की हत्या करने वाले हत्यारे साइको किलर व तांत्रिक बाबा को गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया

khabarsamayper

इंदौर में 1450 बिस्तरीय अत्याधुनिक अस्पताल का भूमि पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले– स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक विस्तार

khabarsamayper

Leave a Comment