Breaking Newsअन्य

काशी वाटर पार्क रोड से युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस और बाइक जब्त

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ओरछा रोड पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान काशी वाटर पार्क रोड से एक आरोपी को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को अवैध हथियार की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीकेश पटेल पिता चिंतामन पटेल निवासी ग्राम कालापानी थाना ओरछा रोड के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts

छतरपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 720 लीटर बरामद

khabarsamayper

मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों के खाते में आज आएगी पहली किश्त —

khabarsamayper

जिला पंचायत सीईओ ने बिजावर में विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण कराने, बिजली, पानी एवं कैमरे लगवाने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment