Breaking News

ग्रीष्म काल में मतगणना के दौरान सेहत का रखें विशेष ध्यान मतगणना के दौरान लू से बचाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की

ग्रीष्म काल में मतगणना के दौरान सेहत का रखें विशेष ध्यान
मतगणना के दौरान लू से बचाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
——
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की 4 जून को सुबह 8 बजे से शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 छतरपुर में होने वाली मतगणना के दौरान सेहत को ध्यान में रखने एवं लू से बचाव के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है की वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है इसके बचाव हेतु सावधानियां बरतना सुनिश्चित करें। पर्याप्त मात्रा में जल पीय हल्के रंग के ढीले एवं आरामदायक सूती कपड़े पहने, धूप में निकलते समय सुरक्षात्मक चश्मा छाता/टोपी और जूते का उपयोग करें। कार्बोनेटेड युक्त शीतल पेय का सेवन नहीं करें जो शरीर को निर्जलीय करते हैं, उच्च प्रोटीन युक्त भोजन और बासी भोजन का उपयोग न करें। यदि आप अचेत अथवा अस्वस्थ महसूस करते हैं। तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। सभी के बेहतर स्वास्थ्य व गर्मी से बचाव के लिए टेंट पंडाल आदि की व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र पर किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के लिए मेडिकल रूम में मेडिकल स्पेशलिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। पीने के लिए स्वच्छ शीतल जल की व्यवस्था पूरे कैंपस में की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. ने उपरोक्त सावधानियां हुए दिए गए निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन कर सफल मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया। मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। पूछा – रोज कितने के आम बेच लेती हो ? मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता श्रीमती बसंती टेकाम की खुशी का ठिकाना न रहा, उसने प्रफुल्लित होकर बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीप ही खड़ी श्रीमती बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है। मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी बाल सुलभ संवाद किया और पूछा क्या नाम है, स्कूल जाते हो ? तो बच्चों में से उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

khabarsamayper

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, बोले— खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

khabarsamayper

नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को मिलेगा प्रोत्साहन

khabarsamayper

Leave a Comment