Breaking News

ग्वालियर की आदर्श नदी बनेगी बैशली मुरार नदी जीर्णोद्धार अभियान : पद्मश्री संत बाबा लक्खा सिंह और कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पौधरोपण कर किया दूसरे चरण का शुभारंभ

मुरार नदी जो कि नाले में तब्दील हो गई थी उसे पुराने स्वरूप में लाने की कवायद शुरू हो गई है। जन अभियान के दूसरे चरण का पौधरोपरण के साथ आगाज हुआ। पद्मश्री संत बाबा लक्खा सिंह, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वैशली नदी पर 6 फीट लंबे पेड़ और पौधे रोपकर अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया।   विगत आठ महीने पूर्व संतों के सानिध्य में शुरू किए गए अभियान की जानकारी कलेक्टर और निगमायुक्त को देकर किए गए कार्यों से अवगत कराया। साथ ही नदी और पर्यावरण सरंक्षण के लिए सात सूत्रीय पत्र सौंप कर दूसरे चरण में प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि मुरार नदी के जीर्णोद्धार के लिए जनभागीदारी से चलाए जाने वाला अभियान अनुकरणीय और प्रशंसनीय है।

नदी को पुराने स्वरूप में लाने के लिए बरसात से पूर्व नदी के कैचेमेंट एरिया से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। निगम अधिकारियों की एक टीम को साबरमती और कोटा में नदी के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जानने और समझने के लिए भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट के आधार पर बैशली नदी के मूल स्वरूप को लौटाने के साथ ही इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए डीपीआर तैयार कराई जाएगी। मुरार नदी को ग्वालियर की आदर्श नदी बनाया जाएगा। साथ ऑक्सीजन जोन विकसित किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी मंशा है कि जल संवर्धन अभियान के तहत ऐसी संरचनाओं को पुनर्जीवित किया जाए। इसी उद्देश्य ये मुरार नदी को नया रूप प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे नदी स्वच्छ स्वरूप में नजर आएगी।इसके लिए पद्मश्री संत लक्खा सिंह के सहयोग से पौधरोपण किया जा रहा है।

संत लक्खा सिंह ने कहा कि वैशली नदी पर चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक अभियान है। इससे समाज के हर वर्ग को जुड़कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।  इस मौके पर पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय, पार्षद श्री बृजेश श्रीवास एवं सर्वश्री प्रशांत पाठक, राजेंद्र मुदगल, राजकुमार दुबे, विजय पाण्डेय, मोहन बाथम, भूपेंद्र बघेल, एचडी ओझा, नीतेश भदौरिया एवं अजय गुप्ता ने पौधरोपण कर अपनी भागीदारी निभाई।

Related posts

शहरी विकास के ब्लूप्रिंट और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित होगा कॉन्क्लेव शहरी विकास के नए युग की ओर बढ़ते कदम

khabarsamayper

जबलपुर : कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि उक्‍त स्‍थल का सर्वप्रथम सीमांकन कर फेंसिंग करायें।

khabarsamayper

अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली, लोकहित में उनके किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

khabarsamayper

Leave a Comment