Breaking Newsअन्य

ग्वालियर में 22 वर्षीय फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में एकतरफा प्रेम का जिक्र

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 वर्षीय फोटोग्राफर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए एकतरफा प्रेम और पारिवारिक परिस्थितियों का उल्लेख किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक अपने रिश्ते की 42 वर्षीय भाभी से एकतरफा प्रेम करता था और सुसाइड नोट में प्रेम में असफल रहने का जिक्र किया है। घटना का पता तब चला जब उसकी बहन कमरे में पहुंची और उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर गिरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, सुसाइड नोट जब्त कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और नियुक्तियों की प्रगति की समीक्षा की

khabarsamayper

उज्जैन में 79.27 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

khabarsamayper

‘टैलेंट सर्च 2026-27’ में युवाओं का उत्साह, खेल अकादमियों के लिए ट्रायल्स जारी

khabarsamayper

Leave a Comment