Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार, गौरिहार पुलिस ने खेत की टपरिया से दबोचा

छतरपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना गौरिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम खड्डी में एक खेत की टपरिया से आरोपी रामायणदीन उर्फ राजू तिवारी को 315 बोर के देशी अद्धी और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से मारपीट और अवैध हथियार जैसे मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस द्वारा बरामद हथियार के स्रोत की भी जांच की जा रही है। आरोपी का अवैध हथियार सहित वीडियो भी पहले वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

नेचुरोपैथी है स्वस्थ जीवन की कुंजी: मंगुभाई पटेल का बड़ा संदेश

khabarsamayper

SC-ST वर्ग के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्यरत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

गंभीर बीमारी से जूझ रहे 5 लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2.30 लाख की सहायता

khabarsamayper

Leave a Comment