Breaking Newsअन्य

जनसुनवाई में उठे पेंशन, जल संकट और शासकीय कुएं पर कब्जे के मुद्दे

बड़ामलहरा में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। जनसुनवाई में वृद्धावस्था पेंशन, जल संकट और शासकीय कुएं पर कब्जे जैसे कई अहम मुद्दे सामने आए।

ग्राम देवरान से पहुंचे बुजुर्ग दंपत्ति ने पिछले आठ महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अखिल राठौर ने जनपद पंचायत सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा को तत्काल निराकरण कर पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए।

वहीं कोमल शर्मा द्वारा दिए गए आवेदन में मेलवार स्थित बोरबेल को फोरलेन निर्माण के कारण हटाए जाने का मुद्दा उठाया गया। आवेदन में आशंका जताई गई कि यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो नगर में जल संकट गहरा सकता है।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 15 के रहवासियों ने शासकीय कुएं पर कब्जे की शिकायत की। लोगों का आरोप है कि वर्षों से उपयोग में आ रहे कुएं को ढंककर वहां टैंक निर्माण कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नगर परिषद सीएमओ को जांच कर तीन से चार दिनों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related posts

दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 250 से नीचे पहुंचा

khabarsamayper

छतरपुर में लेंटर तोड़ते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

khabarsamayper

ऑपरेशन विश्वास: छतरपुर पुलिस ने एक माह में 120 गुम मोबाइल लौटाए, 88 लाख के 526 फोन बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment